ताजा खबर
3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स   ||    घास और मूंगफली के छिलके खाने को मजबूर लोग! इस शहर में तेजी से गंभीर हो रहा भुखमरी का संकट   ||    महिला सासंद को ड्रग्स देकर रातभर किया सेक्सुअल एसॉल्ट, अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर दावा   ||    आरयलैंड की मोहर चट्टानों से गिरकर युवती की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा   ||    अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक! कार ने व्हाइट हाउस के गेट को मारी टक्कर, चालक की मौत   ||    30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के नए रेट   ||    दो बेटी होने पर 1 लाख… 1 पर 50 हजार रुपये दे रही सरकार, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ?   ||    IIT के छात्रों को क्यों नहीं मिल रही नौकरी? भारत में कुछ ऐसे हैं हालात   ||    IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी   ||   

बिना इजाजत निकाल रहे थे तिरंगा यात्रा, आप सांसद समेत 26 कार्यकर्ता हिरासत में।

वाराणसी।आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह को एयरपोर्ट रोड से गणेशपुर तरना के समीप पुलिस द्वारा रोक लिया गया। पार्टी की ओर से सूचना दी गई कि सांसद संजय सिंह को तिरंगा संकल्प यात्रा के पहले पुलिस ने भेज के समीप गणेशपुर तरना वाराणसी एयरपोर्ट मार्ग पर हिरासत में ले लिया गया है साथ ही साथ  लगभग 26 कार्यकर्ताओं को भी हिरासत मेंं ले लिया गया।संजय सिंह को पुलिस ने एक स्‍थानीय पेट्रोल पंप के कार्यालय में बैठा दिया है, इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संजय सिंह से मीडिया को मिलने भी नहीं दिया। वहीं वाराणसी में आम आदमी पार्टी की प्रस्तावित तिरंगा संकल्‍प यात्रा के मद्देनजर कचहरी स्थित आम्बेडकर पार्क के पास काफी पुलिस फोर्स तैनात है।पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारियों पर पुलिस की निगाह थी और सुबह से ही सभी को पुलिस ने आयोजन से पहले ही रोक कर कार्यक्रम स्‍थल को भी अपने कब्‍जे में ले लिया।

संबंधित पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की हुई बहस%3A-

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि 'प्रदेश में तिरंगा यात्रा पर रोक है, भारत माता की जय नहीं बोल सकते...मुझे पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है।'वहीं महानगर अध्‍यक्ष छात्र युवा संघर्ष समिति के रघुकुल यथार्थ ने भी बताया  कि उनको हाउस  से अरेस्ट कर लियाा गया है और साथ ही साथ यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल होने से उनको रोकने के लिए घर पर पुलिस पहुंची और आयोजन में शामिल होने से रोक दिया गया है। रोके जाने के बाद गाड़ी के अंदर से ही संजय सिंह ने तिरंगा दिखाया। वहीं कुछ आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया गया तो रास्‍ते भर वाहन से तिरंगा लहराते रहे। वहीं दोपहर तक संजय सिंह को पेट्रोल पंप पर ही रखा गया था।
प्रशासन के अनुसार आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्‍प यात्रा को अनुमति न होने की वजह से पुलिस आयोजन में शामिल होने की मंशा लेकर आने वालों को रोक रही है। कानून व्‍यवस्‍था में किसी भी प्रकार का हस्‍तक्षेप करने से लोगों को रोका जा रहा है। प्रशासन के अनुसार अनुमति न होने के बाद भी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आयोजन को करने की तैयारी कर रहे थे।

Posted On:Thursday, October 21, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.